फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिलाओं को दिया कृत्रिम गहने बनाने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। खेड़की गांव में ग्रामीण महिलाओं के लिए कृत्रिम गहने निर्माण का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है। यह प्रशिक्षण अगले 14 दिनों तक चलेगा। रुडसेट (रुरल डेवलपमेंट एंड सेल्फ इम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) यह कार्यक्रम चला रहा है। प्रशिक्षण में महिलाओं को कृत्रिम गहनों की बिक्री सिखाई जाएगी। उन्हें लघु उद्यम स्थापित करने के लिए सरकारी सहायता की भी जानकारी मिलेगी। इसमें नई डिजाइन की चूड़ियां, लाख, पत्थर, मिट्टी, रेशम और मोतियों से गहने बनाना सिखाया जा रहा है। रुडसेट केंद्र की निदेशक सौम्या भारद्वाज ने बताया कि यह कार्यक्रम गांवों में जाकर आयोजित किया जाता है। महिलाओं के लिए यह प्रशिक्षण निशुल्क है। रुडसेट केनरा बैंक की सीएसआर गतिविधि के तहत संचालित होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें