फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिलाओं को मिला मिलेट्स-आंवले उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शिकोहपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में अगले हफ्ते ग्रामीण महिलाओं के लिए मिलेट्स प्रशिक्षण शुरू होगा। इसमें बाजरा, ज्वार, रागी जैसे मिलेट्स से व्यावसायिक उत्पाद बनाना सिखाया जाएगा। संस्थान के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ बिस्किट, कुकीज, नमकीन, केक, इडली बनाना सिखाएंगे। महिलाओं को उत्पादों की बिक्री, उद्योग स्थापना और बैंक से ऋण लेने के गुर भी बताए जाएंगे। कृषि विज्ञान केंद्र की विषय विशेषज्ञ कविता बिष्ट ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगले दो महीनों में आंवले के उत्पादों पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। इनमें आंवले की कैंडी, मुरब्बा, अचार और पाउडर बनाना सिखाया जाएगा। अगले महीने वायु सेना केंद्र के सैन्य कर्मियों की पत्नियों के लिए भी मिलेट्स उत्पाद प्रशिक्षण होगा। इन प्रशिक्षणों के बाद कई महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों ने अपने उद्योग शुरू किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें