फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप : दिवाली गिफ्ट के नाम पर वसूली करने वाले होमगार्ड को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
- डैशकैम में कैद हुई थी घटना, चालक से नकदी मांगने के बाद गिफ्ट हैंपर भी चेक किए
विज्ञापन

गुरुग्राम। दिवाली पर वाहन चालक से जबरन गिफ्ट मांगने के आरोपी होमगार्ड जवान ओमकार को मंगलवार को अदालत से जमानत मिल गई। नूंह निवासी ओमकार पिछले 14 वर्षों से होमगार्ड के तौर पर सेवाएं दे रहा था। ट्रैफिक इंस्पेक्टर की शिकायत पर डीएलएफ फेज-3 थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। घटना सात नवंबर को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शंकर चौक के पास हुई थी। ड्यूटी के दौरान ओमकार ने कार रुकवाकर चालक से दिवाली की शुभकामनाएं देने के बाद नकदी मांगी। नकदी नहीं होने पर उसने कार की खिड़की खुलवाकर अंदर रखे गिफ्ट हैंपर भी चेक किए। पूरी घटना कार के डैशकैम में कैद हो गई थी। चालक ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला सामने आया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें