फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कपड़े इस्त्री कर जिंदगी की सिलवटें मिटा रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक रूप से मजबूत करने लिए करनी पड़ रही है मेहनत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

न्यू गुरुग्राम। आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए महिलाएं अब अपने हौसले और मेहनत के दम पर जिंदगी को आगे बढ़ा रही हैं। जिले के कई इलाकों में गली-चौक-चौराहों के पास महिलाएं कपड़ों की इस्त्री कर रही हैं। ये महिलाएं बारिश, गर्मी और सर्दी हर मौसम में लगातार काम करती हैं और परिवार की जिम्मेदारियां भी बखूबी निभा रही हैं। महिलाओं ने बताया कि यह काम केवल रोजी-रोटी का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का माध्यम भी है। कपड़ों की सिलवटें मिटाते-मिटाते वे अपनी परेशानियों को भी कुछ हद तक हल्का महसूस करती हैं।

-



पति का करती हैं सहयोग

सेक्टर-37सी में कपड़े इस्त्री करने वाली ज्योति बताती हैं कि उनके पति भी इसी काम करते हैं और वह उनकी मदद करती हैं। वह रोज सुबह देवीलाल कॉलोनी से परिवार की जिम्मेदारियां निभाने और बच्चों को स्कूल भेजने के बाद काम पर पहुंचती हैं। उन्होंने बताया कि कोयले की प्रेस काफी भारी होती है, जिससे कई बार हाथों में दर्द भी होता है, लेकिन इस काम से उन्हें खुशी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आत्मविश्वास बढ़ा है

लक्ष्मी देवी शीतला कॉलोनी की रहने वाली हैं लेकिन काम के लिए सिविल लाइंस आती हैं। उन्होंने बताया कि वह कई वर्षों से इस्त्री का काम कर रही हैं। इस काम से उन्हें आर्थिक मजबूती मिली है और उनका आत्मविश्वास भी पहले से बढ़ा है। वह रोज घर के सभी काम निपटाने के बाद काम पर आती हैं और लौटकर भी घर की जिम्मेदारियां खुद ही संभालती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें