फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इलाज में लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गलत खून चढ़ाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने एटलस अस्पताल पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि अस्पताल में गलत रक्त समूह का खून चढ़ा दिया गया, जिससे मृतका प्रीती (32) के शरीर में संक्रमण फैल गया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने डॉक्टरों से रेफर करने की मांग की, लेकिन डॉक्टरों ने देर कर दी, जिससे प्रीति ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा तो उनके साथ मारपीट की गई और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिसमें महिला का जीजा घायल हो गया। बाद में परिजन महिला का शव जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के लिए शव को रखवाया गया है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें