फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिलाओं ने खुद का रोजगार खड़ा कर दूसरों को भी दी नौकरियां

विज्ञापन
अंजलि  महिलाओं वाली खबर
विज्ञापन
कम पढ़ी-लिखी होने के बावजूद हौसलों से बदली किस्मत, हेलीमंडी से आई गृहिणियों ने पेश किया प्रेरणादायक उदाहरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। महिला विकास निगम के सहयोग से गुरुग्राम और पटौदी (हेलीमंडी) की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं। कम पढ़ी-लिखी और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने के बावजूद, इन महिलाओं ने अपने हुनर और दृढ़ आत्मविश्वास के बल पर खुद को सफल उद्यमियों के रूप में स्थापित किया है। महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता डांगी से मिलकर कोई नए ऋण के लिए आवेदन कर रहा है, तो कोई पुराने लोन से बढ़े अपने बिजनेस की सफलता साझा कर रहा है। सरकारी योजनाओं की सही जागरूकता का लाभ उठाकर इन ग्रामीण महिलाओं ने न केवल अपने परिवार को मजबूत आर्थिक आधार दिया है, बल्कि दूसरों को रोजगार देकर साधारण गृहिणियों के लिए प्रेरणा का एक बेहतरीन उदाहरण भी पेश किया है।



-
महिलाओं ने लिखी स्वावलंबन की नई इबारत

10वीं पास हूं, गांव में सिलाई कटाई को केंद्र चलाकर आर्थिक रूप से सबल हुई फिर महिला विकास निगम से महिला उद्यमिता ऋण लेकर बूटिक के साथ एक ब्यूटी पार्लर भी शुरू किया है। - अंजली, हेलीमंडी
विज्ञापन

7वीं पास हूं, कस्बे में सरकारी ऋण लेकर चार साल पहले शुरू की गई कॉस्मेटिक्स की दुकान को बढ़ाया। घर के खर्च में पूरा सहयोग कर रही हूं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है। - गीता, हेलीमंडी


12वीं पास हूं, पिछले 9 सालों से बुटिक चला रही हूं। महिला उद्यमिता के लिए लोन अप्लाई किया है ताकि बूटिक के साथ रेडिमेड परिधान और महिलाओं के गारमेंट की दुकान भी खोल सकूं। - पूजा, हेलीमंडी
विज्ञापन

12वीं पास हूं। शुरू में छोटी-सी दुकान खोली फिर महिला उद्यमिता ऋण की मदद से दुकान का विस्तार किया। महिलाओं के लिए गारमेंट की दुकान पिछले 5 सालों से चला रही हूं।

- कोकिला, हेलीमंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें