फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिलाओं ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरे तुम्हारे सबके लिए हैप्पी दिवाली... बच्चों के चेहरों पर फुलझड़ियों सी खुशियां बिखरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर की विभिन्न सोसाइटियों की महिलाओं ने जरूरतमंद बच्चों के साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं। बृहस्पतिवार को सुधा सोसाइटी, प्रयास संगठन, शाकुंतलम और राइजिंग होम्स सोसाइटी द्वारा संचालित स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित हुए। महिलाओं ने बच्चों को मिठाइयां, उपहार और फुलझड़ियां बांटी। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखी।

-
दिवाली के बहाने इन बच्चों के साथ हंसने गाने का सुनहरा मौका मिला। हमने संगठन के बच्चों के साथ खूब सारी खुशियां साझा कीं। बच्चों ने कार्यक्रमों में सबका मन मोह लिया। - शम्मी अहलावत, सेक्टर-10, संरक्षक प्रयास
विज्ञापन


हम लोग सारे त्योहार बच्चों और उनके परिजनों के साथ मिलकर मनाते हैं। दिवाली पर मिठाइयां, दीये और बच्चों के पठन-पाठन की जरूरत के उपहार के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। - दिप्ती गोयल, सुधा सोसाइटी, साउथ सिटी-2

राइजिंग होम्स (सारे होम्स) में मैं, रेनु चौहान और अनीता यादव ने मिलकर जरूरतमंद बच्चों को यह स्कूल शुरू किया था। धीरे-धीरे कई महिलाएं इसमें जुड़ी। दिवाली का उत्सव बच्चों को उपहार और मिठाइयां देकर मनाया। - इंदु पुरोहित, राइजिंग होम्स सोसाइटी
विज्ञापन


राजीव नगर स्थित शांकुतलम के सेंटर में पढ़ने वाले बच्चों के साथ हमलोगों ने मिलकर दिवाली की खुशियां साझा कीं। बच्चों के चेहरों पर उपहार, चॉकलेट और मिठाइयों को देखकर चमक आ गई। - डॉ. नलिनी भार्गव, संस्थापिका शाकुंतलम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें