फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रिटायर्ड फौजी के डेढ़ लाख रुपये चोरी कर महिलाएं फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी में कैद, बेटी की शादी के लिए निकाले थे रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में चार अज्ञात महिलाएं एक रिटायर्ड फौजी के डेढ़ लाख रुपये चुराकर फरार हो गईं। रुपये चुराने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हथीन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, रूपडाका निवासी बाबूराम जोकि रिटायर्ड फौजी हैं। वह मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे हथीन स्थित एसबीआई ब्रांच में आए और अकाउंट से डेढ़ लाख रुपये निकलवाए और बैग में रखकर गांव रूपडाका पहुंच गए। डेढ़ लाख रुपये उन्होंने लड़की की शादी के लिए निकलवाए थे। 22 नवंबर को लड़की की शादी है। सांय करीब 3-4 बजे जब उन्होंने बैग से पैसे निकालने चाहे तो बैग में रुपये नहीं मिले। बैग से रुपये गायब देखकर उनके होश उड़ गए। वह और उनके परिजन हथीन बैंक में आए और बैंक की सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि जैसे ही वह बैंक सेल पैसे बैग में रख कर बाहर निकल रहे थे उसी बीच चार अज्ञात महिलाएं उनके पीछे-पीछे चल दीं। सीसीटीवी में एक महिला बैग की चैन खोलते हुए नजर आ रही है। संभवतः उसी महिला ने डेढ लाख रुपये निकाल लिए और अपनी अन्य महिला साथियों के साथ मौके से फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बाबू राम के भतीजे राजेंद्र ने बताया कि इस पर उन्होंने तुरंत शहर चौकी में लिखित रूप से शिकायत दी। वहीं, शहर चौकी इंचार्ज विजय पाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत मिलने के तुरंत पश्चात ही बैंक व आसपास के दुकानदारों की सीसीटीवी फुटेज चैक की जा रही हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने संभावना व्यक्त की कि शीघ्र ही इस मामले की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें