इसी दौरान सहारा मॉल के पास एक महिला ने इफ्को चौक के लिए लिफ्ट मांगी, जिस पर उन्होंने महिला को बैठा लिया। कार में बैठने के बाद महिला ने कुछ खाने की इच्छा जताई। पीड़ित का कहना है कि महिला ने अपनी बातों में फंसाकर उसे अपने साथ सेक्टर-39 के गेस्ट हाउस में ले गई।
गेस्ट हाउस में जाने से पहले उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर गाड़ी में सीट के नीचे रख दी थी। इसके बाद वह महिला के साथ गेस्ट हाउस में ही रुक गया। उसे नींद आ गई और अगले दिन वह सुबह उठा तो महिला कमरे से गायब थी।
संजीव को आईफोन और गाड़ी की चाबी नहीं मिली। वह नीचे आया तो गार्ड ने बताया कि महिला गाड़ी की चाबी गमले में फेंककर चली गई है। जब संजीव ने गाड़ी की जांच की तो लाइसेंसी रिवॉल्वर और 40 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।