फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana DSP Murder Case: आरोपी बिल्ला को मिली जमानत, मुख्य आरोपी को दी थी पनाह, अब तक हुईं 11 गिरफ्तारियां

Thu, 28 Jul 2022 04:01 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू।

सार

सुरेंद्र सिंह डीएसपी हत्याकांड में जाबिद को पुलिस ने तीसरे आरोपी के रूप में 22 जुलाई को गांव बीबीपुर थाना सदर नूंह से गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
DSP Surender Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पचगांव में डीएसपी सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी जाबिद उर्फ बिल्ला की जमानत हो गई है। इस मामले में पकड़े गए अब तक 11 आरोपियों में से जाबिद उर्फ बिल्ला पहला आरोपी है जिसकी जमानत हुई है। आरोपी के अधिवक्ता ताहिर हुसैन देवला ने बताया कि जाबिद उर्फ बिल्ला पर जमानती धाराएं लगाई गई थीं। उन्होंने आरोपी की पुलिस रिमांड पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस की रिमांड अनुचित थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार को एडीशनल चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट सतीश कुमार द्वारा उन्हें जमानत दी गई है। जानकारी के मुताबिक, जाबिद पर मुख्य आरोपी को पनाह देने का आरोप था। डीएसपी सुरेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में दो नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ तावडू सदर थाने में मुकदमा दर्ज था।
विज्ञापन

जिसमें पुलिस ने अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को ही गिरफ्तार किया। बहुचर्चित डीएसपी हत्याकांड में पकड़े गए तीसरे आरोपी जाबिद उर्फ बिल्ला निवासी गंडवा थाना चोपानकी जिला अलवर की जमानत होने के बाद जेल से रिहाई भी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें