संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। गांव के मंदिर में भजन-कीर्तन करके आ रही महिला को जबरन कार से नीचे खींचने व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल महिला के बयान पर मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सिधरावली की रहने वाले ओम प्रकाश यादव की पत्नी दिनेश ने बताया कि वह अपनी देवरानी कमलेश व जेठानी मिथलेश के साथ गांव के मंदिर में कीर्तन में शामिल होने गई थी। वह चालक कमलेश के साथ वापस घर आ रहे थे। घर पहुंचने से पहले राकेश नामक युवक नशे में धुत मिला। उसने गाड़ी रुकवाई और देवरानी कमलेश को जबरन गाड़ी से उतारने लगा। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके हाथ में चोट आ गई। बिलासपुर थाना पुलिस अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।