संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला पुलिस कर्मी की मौत हो गई। महिला पुलिस कर्मी दिल्ली में तैनात थी और सोमवार की सुबह स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रही थी। राजेंद्रा पार्क थाना थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।
फर्रुखनगर के गांव अलीमुद्दीनपुर निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बहन ज्योति (28) दिल्ली पुलिस में तैनात थी। ज्योति ड्यूटी के लिए सोमवार की सुबह स्कूटी से निकली थी। द्वारका एक्सप्रेसवे के नीचे सर्विस रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। ज्योति को निकट के निजी अस्पताल पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।