संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस विधायक के बेटे आरोपी विकास छोक्कर की अग्रिम जमानत पर अब सुनवाई 31 जुलाई को होगी। पानीपत के समालखा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोक्कर भी इस मामले में आरोपी हैं। बीस मई 2024 को धर्म सिंह छोक्कर की अग्रिम जमानत याचिका अदालत से खारिज हो चुकी है। आरोप है कि माहिरा होम्स द्वारा सेक्टर-68 स्थित प्रोजेक्ट में 1500 आवंटियों से करीब 360 करोड़ रुपये एकत्र किए गए, लेकिन कंपनी आवंटियों को उनके फ्लैट का पजेशन देने में फेल साबित हुई। इस मामले में माहिरा होम्स के निदेशक सिकंदर छोक्कर को प्रवर्तन निदेशालय ने 30 अप्रैल को गिरफ्तार किया था, तब से वह न्यायिक हिरासत में हैं।