फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती, प्यार और फिर धोखा: शादी का झांसा देकर लूटता रहा महिला की अस्मत, राज खुलने पर दिखाया अपना असली रूप

Sat, 07 Jan 2023 05:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि युवक जिस निजी कंपनी में काम करता है युवती उस कंपनी में काम कर चुकी है। दोनों के परिवार के लोग एक-दूसरे को जानते भी हैं। नारायण के परिवार के लोगों ने शादी से साफ मना कर दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक ने युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह गांव भाग गया। पीड़िता के बयान पर बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ अदालत में बयान भी दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि चह मूल रूप से एटा की रहने वाली है। दो साल से बिलासपुर थाना क्षेत्र में किराये पर रहती है। आरोपी नारायण उर्फ जीतू उसी की कंपनी में काम करता था। एक दिन दोनों मानेसर के कासन गांव के मंदिर में घूमने गए थे। जहां पर दोनों की दोस्ती की शुरूआत हुई थी।

उसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। आरोपी के परिवार वालों ने इस शादी से इनकार कर दिया था। मगर बाद में भी वह शादी करने की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

अब जब युवती ने शादी के लिए आरोपी पर दबाव बनाया तो वह गांव भाग गया और वापस नहीं आ रहा है। बिलासपुर थाना पुलिस ने सभी पहलू पर जांच के बाद नारायण के खिलाफ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दोनों के परिवार के लोग एक-दूसरे को जानते हैं
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि युवक जिस निजी कंपनी में काम करता है युवती उस कंपनी में काम कर चुकी है। दोनों के परिवार के लोग एक-दूसरे को जानते भी हैं। नारायण के परिवार के लोगों ने शादी से साफ मना कर दिया था। उसके बाद भी शादी करने का झांसा देकर वह युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें