फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गोली लगने से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को रिमांड पर लेकर मामले की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। शादी से इन्कार करने पर सिरफिरे ने महिला को गोली मार दी थी। शनिवार को सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर मामले की जांच कर रही है।


बतादें कि घायल महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी राधा (24) की शादी यूपी, औरेया के गांव किशनगंज में हुई थी। गांव किशनगढ़ के ही उपेंद्र नामक युवक के साथ राधा की बोलचाल थी। इस कारण राधा व उसके पति के बीच झगड़ा होता था। करीब दो साल पहले राधा अपनी दोनों बेटियों को लेकर अपने पिता के पास गुरुग्राम आ गई थी। यहां रहते हुए राधा सेक्टर-37, गुरुग्राम में ही सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उपेंद्र बार-बार राधा से मिलने व शादी करने के लिए कहता था, लेकिन राधा ने आरोपी से शादी करने से मना कर दिया था। उसके मोबाइल नंबर को भी ब्लॉक कर दिया था। शुक्रवार को वह राधा से मिलने आया था। राधा अपनी कंपनी के रास्ते सेक्टर-37 स्थित प्लॉट नंबर 553 के सामने जा रही थी। आरोपी ने पार्क के पास उसे रोकने का प्रयास किया। राधा के विरोध करने पर उपेंद्र ने उसके सिर में गोली मार दी थी। जिसके बाद उसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन


वर्जन

घायल महिला को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। सेक्टर-10 थाना पुलिस आरोपी को पांच दिन की रिमांड पर लेकर मामले की जांच कर रही है। - करण गोयल, डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें