फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बस से उतरते समय गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में बस से उतरते समय गिरने से एक महिला कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका की बहन की शिकायत पर बस चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में ओडिशा मूल की ज्योति ने कहा कि वह परिवार के साथ राजीव नगर में रहती है। उनके साथ उनकी बहन सविता भी रहती जो सेक्टर-18 स्थित एक कंपनी में काम करती थी। ड्यूटी से आते समय सविता जब घर नहीं पहुंची तो ज्योति ने उसे फोन किया। जिस पर उसको पता चला कि उसकी बहन सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह अस्पताल पहुंची तो पता चला कि सविता ड्यूटी से घर की ओर आ रही थी तो बस से उतरते समय गिर गई और उसके सिर में चोट आई। बस चालक उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा था। इसके बाद सविता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें