फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बस से गिरकर महिला की मौत, चालक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। पटौदी के गांव पलासोली की रहने वाली महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतका की पहचान बिलासपुर स्थित निजी कंपनी में कर्मी शिवानी के रूप में हुई है। वह ड्यूटी खत्म कर कंपनी की बस से घर लौट रही थी। मृतका के पति धीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अप्रैल को शिवानी अन्य कर्मचारियों के साथ बस में घर लौट रही थी। हर रोज जिस जगह पर वह उतरती थी, उस दिन चालक ने बस वहां नहीं रोकी। जब शिवानी ने चालक से बस रोकने के लिए कहा और वह आगे बढ़ी, तभी चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए खिड़की खोल दी। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बस से नीचे गिर गई। इसी दौरान बस का टायर उसके सिर के पास से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिलासपुर थाना पुलिस ने पति की शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें