गुरुग्राम। जिले के सभी ऑटो स्टैंड प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को लेजरवैली ग्राउंड में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष योगेश शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए।बैठक में 26 अप्रैल को ताऊ देवीलाल खेल परिसर में आयोजित होने वाले श्रमिक सम्मान समारोह की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ऑटो ड्राइवरों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। योगेश शर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ, हरियाणा द्वारा आयोजित यह समारोह ऐतिहासिक होगा, जिसमें हजारों ऑटो चालक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में ऑटो ड्राइवरों को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। योगेश शर्मा ने कहा कि हरियाणा ऑटो चालक संघ लंबे समय से ऑटो चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। नौ अप्रैल को लेजरवैली पार्क के पास यूनियन द्वारा एक दिन का सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। संघ द्वारा ऑटो ड्राइवरों के लिए कल्याण बोर्ड के गठन की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। ब्यूरो