फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

Mon, 15 Sep 2025 11:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन में तीसरा बड़ा हादसा, हादसे के बाद चालक फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना मोहम्मदपुर अहीर क्षेत्र के गांव गोगजाका के पास एक और बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। पिछले 15 दिनों में इस क्षेत्र में यह तीसरा बड़ा हादसा है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद निवासी संजय गांधी अपनी पत्नी रश्मी गांधी (49) और भतीजी तान्या के साथ टाटा हैरियर कार में निमराना, राजस्थान से फरीदाबाद लौट रहे थे। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे जैसे ही वे गोगजाका के पास पहुंचे, संजय गांधी ने गाड़ी सड़क किनारे रोकी ताकि पीछे रखे बैग से पानी की बोतल निकाली जा सके। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आगे बैठी रश्मी गांधी बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत नल्हड़ मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के पति संजय गांधी के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार ट्रक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस बीच स्थानीय लोगों ने केएमपी पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें