फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला ने ट्रेन में आगे कूदकर दी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पटौदी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने सोमवार की सुबह रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी और नागरिक अस्पताल से दवाई भी चल रही थी। जीआरपी थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतका की पहचान बिहार के वैशाली निवासी रविता सिन्हा (37 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पति व तीन बच्चों के साथ धानावास में किराए पर रहती थी। वह ब्यूटी पार्लर में काम करती थी, जबकि उसका पति एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। रविता सिन्हा ने सोमवार की सुबह करीब 5.45 बजे रानीखेत एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के बारे में सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि नागरिक अस्पताल से उसकी पत्नी रविता सिन्हा की दवाई चल रही थी। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि महिला की मौत के बारे में परिवार वालों से पूछताछ की गई है। बताया गया कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें