फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑनलाइन पार्ट टाइम काम के नाम पर महिला से 8.20 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन पार्ट टाइम काम के नाम पर महिला से 8.20 लाख की ठगी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर क्राइम मानेसर में ऑनलाइन पार्ट टाइम काम के नाम पर महिला से 8.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।


पुलिस को दी शिकायत में कर्नाटक के कुंदापुरा निवासी सरिथा एस ने कहा कि वह वाटिका इंडिया नेक्स्ट, सेक्टर-83 में रहती है। बीती 20 मार्च को एक जालसाज ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करके पार्ट टाइम काम करने का ऑफर दिया। कॉल करने वाले ने अपना परिचय एडनेट ग्लोबल मार्केटिंग कंपनी के असिस्टेंट एचआर युसफत के रूप में दिया। महिला को काम के बारे में समझाया गया कि उसे ग्रुप में यूटयूब चैनल के सब्सक्राइबर एड करने होंगे। प्रत्येक सब्सक्रिप्शन पर उसे 50 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालसाज ने उसे दो चैनलों के साथ जोड़कर टेलीग्राम आईडी के माध्यम से रिसेप्शनिस्ट लैला से संपर्क करने के लिए कहा। शुरु में महिला को काम की एवज में बेहतरीन रिफंड किया गया। लेकिन इसके बाद उसको टॉस्क देते हुए महिला व उसके पति के अकाउंट से लाखों रुपये निवेश करा लिए गए। टेलीग्राम समूह में महिला के 8.20 लाख रुपये हो गए, लेकिन उसका पैसा रिफंड नहीं किया गया। महिला से बार-बार और रकम निवेश करने की बात कही जाती। महिला ने जब ग्रुप में अपने पैसे वापसी को लेकर सवाल किया तो उसे ग्रुप से ही ब्लॉक कर दिया। इसके साथ ही उसकी बातचीत की हिस्ट्री को भी डिलीट कर दिया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें