फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला से मारपीट कर धोखे से प्रॉपर्टी अपने नाम कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। कादीपुर गांव की रहने वाली महिला के साथ मारपीट करने व उसकी प्रॉपर्टी हड़पने का मामला सामने आया है। महिला ने जब इसका विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता मुख्यमंत्री विंडो से लेकर पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार कर चुकी है। अब सेक्टर दस थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कादीपुर गांव की रहने वाली प्रिया यादव का आरोप है कि उनकी ससुराल के लोग प्रॉपर्टी को लेकर उनके साथ मारपीट करते हैं। जिस प्रॉपर्टी पर उसने अदालत से स्थगन आदेश ले रखा है। उसके पति ने पार्षद से मिलीभगत करके किसी और के नाम पर रजिस्ट्री करवा दिया। दबंग अब उस प्रॉपर्टी पर कब्जा लेने के लिए आते हैं और उसके साथ मारपीट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबंगों ने बुधवार को भी उसके साथ मारपीट किया। महिला का आरोप है कि वह सीएम विंडो से लेकर पुलिस आयुक्त से गुहार कर चुकी है। बुधवार को हुई मारपीट के मामले की सेक्टर दस थाना पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी सेक्टर दस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें