फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्जी आईडी से पति व खुद को जान से मारने के मैसेज भेजने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पति से मनमुटाव के कारण बनाई थी फर्जी आईडी, खुद ही दी थी पुलिस को शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर पति व खुद को जान से मारने संबंधी मैसेज भेजने की आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने पति से मनमुटाव के चलते एक लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाई थी। वहीं, महिला ने खुद ही पुलिस को इंस्टाग्राम से धमकी भरे मैसेज मिलने की शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी महिला से मैसेज भेजने में प्रयोग किया गया मोबाइल भी बरामद किया है।
सोहना के टावर क्यू द कोटार्ड निवासी प्रिया मिश्रा ने साइबर अपराध थाना दक्षिण को शिकायत दी थी कि उसे व उसके पति को एक युवती की इंस्टाग्राम आईडी से जान से मारने की धमकी के मैसेज भेज रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। जांच करने पर पता चला कि धमकी भरे मैसेज भेजने वाली खुद शिकायतकर्ता ही है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति से मनमुटाव चल रहा था, जिसके चलते उसने एक लड़की के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर खुद को व अपने पति को जान से मारने के मैसेज भेजे थे। इसके बाद खुद ही पुलिस को झूठी शिकायत देकर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी महिला से फर्जी आईडी बनाने व मैसेज भेजने में प्रयोग किया गया मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है कि महिला ने किसी अन्य व्यक्ति को कोई मैसेज भेजा है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें