फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो सड़क हादसों में महिला और बुजुर्ग फिजियोथेरेपिस्ट घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोनों मामलों में अज्ञात चालकों के खिलाफ प्राथमिकी, पुलिस ने वाहन कब्जे में लिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला और 69 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों की शिकायत पर न्यू कॉलोनी और सेक्टर-56 थाने में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ 25 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने हादसे में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
लक्ष्मण विहार फेज-1 निवासी विनोद चंद श्रीवास्तव ने बताया कि 22 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे वह स्कूटी से गोल्फ कोर्स रोड स्थित अपने घर जा रहे थे। सेक्टर-55/56 रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास कट से दाएं मुड़ते समय घाटा टी-पॉइंट की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कोडा कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में कृष्णा कॉलोनी निवासी प्रदीप ने बताया कि 18 अगस्त को उनकी पत्नी अनुराधा घरेलू सामान लेकर लौट रही थीं। बैंक कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा के पास चालक ने अर्बन क्रूजर हाइराइडर को पीछे करते समय लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें सेक्टर-38 स्थित अस्पताल ले गए।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। चालकों को जांच में शामिल कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें