फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति के साथ मिलकर दोस्त को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पटेल नगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने पति व उसके साथियों के साथ मिलकर नोएडा से आए दोस्त को पहले तो बंधक बनाया और फिर उसकी जमकर पिटाई की। पीड़ित महिला की मदद करने के लिए नोएडा से गुरुग्राम आया था। महिला व उसके पति ने युवक को न सिर्फ पीटा बल्कि उसकी क्रेटा कार व 9 हजार रुपये छीनने के बाद उसको कमरे में बंद कर भाग गए। पीड़ित ने किसी तरह बचकर सिविल लाइंस थाने में मामले की शिकायत दी, जिसके बाद पुुलिस ने आरोपी महिला को सदर बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मूल रूप से मैनपुरी यूपी के निवासी अनिल कुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह नोएडा में रहते हैं। उनकी काफी समय से विनीता नामक महिला से दोस्ती है, जिसकी दूसरी शादी दिल्ली निवासी आशीष से करीब एक साल पहले हुई थी। दोनों गुरुग्राम के पटेल नगर में किराए पर रहते हैं। बीते 16 अगस्त को विनीता ने अनिल को फोन कर बताया कि उसका पति उसकी पिछले चार दिन से लगातार पिटाई कर रहा है। इस पर अपनी दोस्त की मदद करने के लिए अनिल गुरुग्राम पहुंचे।
----
बंधक बनाकर गाड़ी पैसे व गाड़ी की चाबी भी छीनी :
अनिल ने शिकायत में बताया कि पटेल नगर स्थित घर में पहुंचते ही विनीता, उसके पति आशीष व आशीष का दोस्त ललित उर्फ लवीत ने उसे बंधक बना लिया। राहुल के साथ न सिर्फ मारपीट की गई बल्कि आरोपियों ने उसके कपड़े भी उतार दिए। 9 हजार रुपए नकद, मोबाइल, गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके साथ ही गाड़ी अपने नाम कराने का दबाव बनाते हुए एक स्टांप पेपर पर साइन कराकर ले उसे एक कमरे में बंद करके चले गए।
विज्ञापन

-----
सदर बाजार के पास से किया गिरफ्तार :
राहुल ने किसी तरह खुद को बचाया और पुलिस को शिकायत दी। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बीते शनिवार को युवती को छीनी गई गाड़ी समेत सदर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से गाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामला काफी पेंचीदा, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-------------------
पंकज मिश्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें