फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला ने पति सहित दो पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरो एफआईआर के आधार पर एक साल बाद केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। सदर थाना पुलिस ने दिल्ली में जीरो एफआईआर के आधार पर एक महिला की शिकायत पर पति और उसके साथी के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। यह मामला करीब एक साल पहले का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली जामिया नगर थाना में दर्ज जीरो एफआईआर के मुताबिक पीड़िता नूंह के एक गांव की रहने वाली है, जिसकी शादी वर्ष 2011 में हुई थी। महिला का आरोप है कि पति चरित्र पर पर शक करता था, जिसके चलते महिला थाना पलवल में पति के विरुद्ध केस चल रहा है। इस दौरान वह तावडू उपमंडल के गांव पचगांवां में बहन के घर पर रह रही थी।
आरोप है कि बीते साल एक जनवरी को पति जफरु दोस्त साबिर के साथ पचगांवां पहुंचा जो उन्हें बहला फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ओखला के एक फ्लैट में ले गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। सुबह आंखें खुली तो बदहवास हालत में थी। पति और साथी से पूछने पर बताया कि दोनों ने एक वीडियो बनाई है, फिर पलवल में दर्ज केस वापस लेने की धमकी दी, जिससे वह डर गई। इसके बाद दोनों पीड़िता को मोटरसाइकिल पर बैठाकर सोहना छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत के मुताबिक शुरुआती वारदात तावडू सदर थाना क्षेत्र में हुई थी। पूर्व में भी नूंह पुलिस को अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल, तावडू सदर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर के आधार पर आरोपी जफरुद्दीन और साबिर के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें