फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चाकू की नोक पर महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
-अश्लील वीडियो वायरल कर किया ब्लैकमेल, दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। सदर थाना क्षेत्र में चाकू की नोंक पर महिला का अपहरण करने, नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 4 अप्रैल को वह दवाइयां लेने के लिए धुलावट गांव जा रही थी। टेंपो से उतरने के बाद जब वह जंगल वाले रास्ते से गुजर रही थी। तभी दो युवकों ने उसका पीछा किया। आरोपियों ने अकेला देखकर उसे जंगल में खींच लिया। इस दौरान गर्दन पर चाकू रखकर धमकी दी। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके मुंह पर थप्पड़ मारे और नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद उन्हें जंगल में एक कोठरी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। एक आरोपी ने पूरा घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो बना लिया। होश में आने के बाद आरोपियों ने वीडियो दिखाकर धमकाया और कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में आरोपी उसे सड़क किनारे छोड़कर भाग गए और चेतावनी दी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर बदनाम कर देंगे। पीड़िता ने घर पहुंच पति को पूरी घटना बताई, लेकिन परिवार की इज्जत खराब होने के डर से तुरंत थाने नहीं गई। लेकिन रात में आरोपियों ने वीडियो कई लोगों को भेजकर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी सुबह परिवार को लगी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें