फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एटीएम कार्ड बदलकर 64 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। पटौदी शहर थाना क्षेत्र में जालसाज युवक द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर करीब 64 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


पटौदी निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा पटौदी में खाता है। वह अपने बेटे जतिन के साथ एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने के लिए समीप की बूथ पर गया था। मुकेश कुमार ने रुपये निकालने के लिए अपने पुत्र जतिन को बूथ पर भेजा। वहां पर पहले से ही एक युवक मौजूद था। जतिन ने मशीन से 10 हजार रुपये निकाले तो युवक ने पिन नंबर देख लिया। यही नहीं जालसाज युवक ने बातों में उलझाकर जतिन का कार्ड भी बदल लिया। जिसके बाद जालसाज युवक ने मुकेश कुमार के अकाउंट से 63 हजार 575 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें