गुरुग्राम। जालसाज ने बिलासपुर के एटीएम बूथ में रुपये निकालने आए युवक का डेबिट कार्ड बदलकर नूंह में जाकर 40 हजार रुपये निकाल लिए। जींद के निडाना गांव निवासी गुलाब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिलासपुर क्षेत्र के पथरेड़ी गांव में किराये पर रहता है। वह एक डिलीवरी कंपनी में हाउसकीपिंग में सुपरवाइजर के तौर पर कार्यरत हैं। 13 मई को पथरेड़ी गांव स्थित सैंट्रल बैंक आफ इंडिया के एटीएम बूथ से रुपये निकालने गया था। इस दौरान एक युवक ने रुपये निकालते समय उसका पिन नंबर देख लिया और झांसे में लेकर डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से नूंह के तावडू स्थित एक एटीएम बूथ से 40 हजार रुपये निकलने का मैसेज मिला, जिसके बाद उसे कार्ड बदलने के बारे में पता चला और पुलिस को सूचना दी। एसआई व जांच अधिकारी, बिलासपुर थाना घनश्याम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सोमवार को बैंक शाखा खुलने के बाद एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज ली जाएंगी। सीसीटीवी फुटेज देखकर डेबिट कार्ड बदलने वाले आरोपी की पहचान की जाएगी। संवाद