फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ठिठुरती सुबह और सर्द रातों के साथ अब पाले से पड़ा पाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलेनियम सिटी में मौसम का यू-टर्न, कोहरे की चादर में लिपटा शहर, शीतलहर के लिए यलो अलर्ट
विज्ञापन


नंबर गेम - 50 मीटर से भी कम रही दृश्यता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में लगातार गिरते तापमान के बीच बृहस्पतिवार को घना कोहरा छाया रहा। तड़के सुबह से ही गुरुग्राम सहित आसपास के इलाकों में दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई। कई क्षेत्रों में दृश्यता 10 मीटर तक भी पहुंच गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ओल्ड गुरुग्राम में कोहरे का असर और अधिक देखने को मिला। शीतला माता रोड, कटारिया चौक, बसई रोड, ओल्ड दिल्ली रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही, जिससे यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई।

बुधवार के मुकाबले में बृहस्पतिवार को तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दिन का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड और कोहरे के चलते लोगों को सुबह और देर शाम खासा सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के जारी हुए बुलेटिन के अनुसार 19 जनवरी के आसपास बादल छाए रहेंगे, बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

अगले दो दिन और सताएंगी बर्फीली हवाएं
जिले समेत मानेसर और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। शहर में लगातार गिरते तापमान और ठंडी हवाओं के चलते कुछ दिन तक कड़ाके की ठंड का असर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। सुबह और देर रात को कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। वाहन चालकों को भी कोहरे के दौरान सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन



अनुसार अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। साथ ही आगामी चार से पांच दिनों तक घना कोहरा छाया रह सकता है। लोगों से अपील है कि इन दिनों यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाएं और कोहरे के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। डाॅ. मंजीत, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें