फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सूर्य देव को अर्घ्य देकर की परिवार की सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
कृत्रिम जलाशयों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। पूर्वांचल समाज के लोगों द्वारा मनाए जाने वाले आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया गया। नगर के जटवाड़ा मोहल्ला स्थित प्राचीन देवी भवन व खोरी कला क्षेत्र में बने कृत्रिम जलाशयों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
चार दिवसीय छठ पर्व को लेकर तावडू क्षेत्र में पूर्वांचली समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अर्घ्य के बाद व्रती महिलाएं एक-दूसरे को बधाई देतीं और सेल्फी लेते हुए खुशी के पल साझा करतीं नजर आईं। प्राचीन देवी भवन पहुंचे दीपालय संस्था से जुड़े अजय कुमार गुप्ता, पुजारी विनोद पाराशर, संदीप राय, कन्हैया जी पांडे, निरंजन ठाकुर, श्यामनाथ पांडेय, सत्य नारायण पंडित, त्रिवेणी देवी, आरती, नेहा रानी, ईशा, मानवी, राधा देवी, ललिता देवी, लीलावती, प्रमिला देवी और शैली देवी ने बताया कि छठ पर्व सूर्य देव और उनकी बहन छठ माता को समर्पित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने रविवार शाम खरना पूजन और प्रसाद वितरण के साथ व्रत की शुरुआत की थी। इसके बाद पूरी रात श्रद्धालु भजन-कीर्तन और सूर्य स्तुति में लीन रहे। मंगलवार सुबह 36 घंटे का कठिन व्रत पूरा कर महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और व्रत का समापन किया। व्रती महिलाओं त्रिवेणी देवी व शैली देवी ने बताया कि विधि-विधान से छठ पूजा करने से परिवार में खुशहाली, समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें