फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना अनुमति बिछाई तार, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दमदमा रोड पर सोहना ग्रीन सोसाइटी के पास बिना अनुमति के पीडब्ल्यूडी की जमीन पर गड्डे खोदकर बिजली की तार डालने पर मामला दर्ज किया गया है। सोहना शहर थाना पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के एसडीओ सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो विभाग की जमीन में मशीन की सहायता से बिजली की तार डाली जा रही थी। मशीन को सुभाष नामक व्यक्ति चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें