फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिटी बस के ऊपर गिरा तार, टायरों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गनीमत रही कि बस स्टैंड पर खड़ी थी और खाली थी
विज्ञापन

सूर्या विहार सोसाइटी केे सामने हुई घटना, लोग भयभीत


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ओल्ड दिल्ली रोड पर गुरुग्राम के डूंडाहेड़ा बाॅर्डर के पास बृहस्पतिवार को 11 केवी का बिजली का तार सिटी बस के ऊपर गिर गया। इससे बस के टायरों में आग लग गई। गनीमत रही कि बस स्टैंड पर खड़ी थी और खाली थी। तत्काल फायर बिग्रेड की टीम ने आकर आग बुझा दी मगर सड़क पर इस दौरान अफरा-तफरी मच गई।
गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन बस सर्विस के डिपो मैनेजर राजीव नागपाल ने बताया कि बस में कोई व्यक्ति नहीं था। बिजली के तार से केवल टायर जले हैं। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सूर्या विहार सोसाइटी केे सामने यह घटना हुई। सूर्या विहार के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश गेरा ने डीएचबीवीएन को अधिकारियों को पत्र लिखा है कि यह स्थिति भयानक हो सकती थी और यह बिजली निगम के स्मार्ट ग्रिड के अधूरे कार्य का नतीजा है। सोसाइटी में रहने वाले 600 परिवार भयभीत हैं।
सेक्टर 20 से ओल्ड दिल्ली रोड में सूर्या विहार सोसाइटी तक 11 केवी की लाइन को अंडर ग्राउंड करने का काम बिजली निगम करा रहा था। यह सूर्या विहार के लिए अलग से फीडर था। कार्य कर रही कंपनी ने साेसाइटी के सामने गड्ढा कर खुले तार छोड़ दिए थे। अधूरे कार्य के कारण कंपनी को बिजली निगम ने ब्लैक लिस्टेड कर दिया। कुछ महीने पहले डीएचबीवीएन ने टाटा और एलएनटी को यह कार्य पूरा कराने के लिए एक महीने का समय दिया मगर कार्य नहीं हुआ। डूंडाहेड़ा गांव से आने वाली बिजली के भरोसे आज भी सोसाइटी है। इस कारण सोसाइटी को अकसर बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर गड्ढे और खुले तारों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन

लोगों ने अंडर ग्राउंड केबल के अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। बिजली निगम के मुख्य अभियंता वीके अग्रवाल ने लोगों को आश्वासन दिया है कि बिजली संबंधित कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें