फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकिता हत्याकांड: स्थानीय अदालत के आदेश के बाद हाईकोर्ट में अपील करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। निकिता हत्याकांड में फैसला आने के बाद दोषी तौसीफ के माता-पिता इस मामले में बोलने को तैयार नहीं थे। चाचा जावेद ने कहा कि अदालत के आदेश पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन बुआ ज्योत्सना ने कहा कि घटना दुखद है। स्थानीय अदालत के आदेश के बाद हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
विज्ञापन

तौसीफ गुरुग्राम के सोहना कस्बे का रहने वाला है। बुधवार को अदालत द्वारा दोषी करार देने के बाद से उसके माता-पिता एकदम शांत हैं। वह किसी से बात नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को तौसीफ और रेहान को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। इस के बाद सोहना में तौसीफ के घर सन्नाटा छा गया। परिजनों ने किसी से कोई बात नहीं की। चाचा जावेद से फोन पर बात हुई तो उन्होंने इतना ही कहा कि हमको कुछ नहीं कहना। तौसीफ की बुआ ने कहा कि घटना दुखद थी। दोनों बच्चों में स्कूल के समय से दोस्ती थी। अचानक जो भी हुआ, नहीं होना चाहिए था। इस मामले में अदालत का फैसला आ चुका है, इसलिए अब कुछ नहीं कहना। स्थानीय अदालत के आदेश के बाद हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें