फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छात्रों में समुद्री संरक्षण जागरूकता बढ़ाने को वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शिक्षा निदेशालय ने डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के साथ मिलकर 19वें वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज-2026 की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों में समुद्री संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। स्कूलों के लिए पंजीकरण निशुल्क है और इसकी अंतिम तिथि 15 अगस्त है।
विज्ञापन

इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय 'तटरेखा से समुद्र तल तक एक महासागरीय ओडिसी' रखा गया है। इसका लक्ष्य विद्यार्थियों को समुद्री जैव विविधता, जीवों और पानी के भीतर की दुनिया से परिचित कराना है। यह उन्हें महासागरों के सामने मौजूद चुनौतियों के बारे में भी बताएगा। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया प्रतिभागियों को ई-लर्निंग अध्ययन सामग्री, अभ्यास प्रश्नोत्तरी और विशेषज्ञों के ऑनलाइन सत्र उपलब्ध कराएगा। निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रतियोगिता के चरण और पुरस्कार
यह प्रतियोगिता पांच चरणों में आयोजित होगी। पहला स्कूल स्तरीय ऑनलाइन चरण सितंबर तक चलेगा, जिसके चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अक्तूबर में ऑनलाइन राज्य स्तरीय मुकाबले होंगे, नवंबर में क्षेत्रीय चरण और दिसंबर में राष्ट्रीय फाइनल आयोजित होगा। राष्ट्रीय विजेता टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। शीर्ष टीमों को ट्रॉफी, पदक और प्रकृति रिजर्व भ्रमण जैसे पुरस्कार मिलेंगे, सभी को डिजिटल प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें