फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच कानपुर पहुंच गया पत्नी का हत्यारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजीव नगर स्थित पीजी में पत्नी की हत्या मामले में आरोपी पति लॉकडाउन के बीच गुरुग्राम से दिल्ली, नोएडा होता हुआ कानपुर तक पहुंच गया था। पुलिस ने उसे कत्ल के तीन दिन बाद कानपुर से गिरफ्तार कर लिया व गुरुग्राम लेकर आई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी पत्नी की दूसरी शादी थी, तलाक के बाद भी वह अपने पहले पति से बात करती थी। इसकी भनक लगने पर उसकी कहासुनी हुई, जिसमें तैश में आकर क्रिकेट बैट से मारकर पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के गांव धौयाबिछुआ के मूल निवासी सतानू मोहमद उर्फ राज के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने खुलासा किया कि 2013 में उसकी शादी पश्चिम बंगाल में ही मंझोली नामक युवती से हुई थी। जिससे 3 बच्चे हैं। नवंबर 2019 में नाथूपुर में अपने दोस्त मिराज की परिचित शहनाज से दोस्ती हुई। दोनों ने साथ में एक पीजी में कुक का काम करते हुए जनवरी 2020 में निजामुद्दीन में पीर पर निकाह किया था। फिर ये दोनों साथ रहने लगे। शहनाज बीबी भी पहले से शादीशुदा थी।
बाइक, कैब और ट्रक में लिफ्ट लेकर कानपुर पहुंचा :
आरोपी ने बताया कि दोनों की शादी के बाद भी शहनाज अपने पहले पति से बात करती थी। इसी को लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। वारदात वाली रात भी इसी बात पर झगड़ा हुआ था। उसने पत्नी की हत्या कर शव बेड में छिपाकर फरार हो गया था। 17 अप्रैल देर रात को वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पत्नी का मोबाइल साथ लेकर भाग गया था। उसने पुलिस को बताया कि पीजी से निकलने के बाद एक बाइक वाले से डीएलएफ तक लिफ्ट ली। फिर ओला कैब से दिल्ली सफदरजंग अस्पताल तक गया। वहां से नोएडा के भंगेल में अपने परिचितों के पास चला गया। वहां रुकने बाद अगले दिन यूपी के बुलंदशहर के पास ट्रक में लिफ्ट लेकर कानपुर पहुंच गया। इस दौरान पुलिस ने बचने के लिए उसने पत्नी का मोबाइल व सिमकार्ड रास्ते में फेंक दिया, लेकिन सोमवार शाम को पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने उसे दबोच लिया। सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतपाल ने बताया की आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें