हरियाणा के नूंह में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां नूंह के थाना बिछोर के अंतर्गत हाजीपुर गोहता गांव में बीती रात को सिंचाई कर रहे दंपती पर हमला कर दिया गया।
नूंह के थाना बिछोर के अंतर्गत हाजीपुर गोहता गांव में सिंचाई कर रहे दंपती पर हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, तीन से चार अज्ञात नकाबपोश बदमाश महिला से जबरन छेड़खानी करने लगे। पति ने विरोध किया तो बदमाशों गोली चला दी।
विज्ञापन
जिसमें पत्नी की मौत हो गई, पति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। शव और घायल को मांडीखेडा अल आफिया अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।