फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा करने से रोका तो होमगार्ड को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। डूंडाहेड़ा बूस्टिंग स्टेशन के पास हंगामा कर रहे दो युवकों को रोकना होमगार्ड व एसपीओ को भारी पड़ा। हंगामा कर रहे दोनों युवकों ने मिलकर होमगार्ड और एसपीओ पर ईंट से वारकर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पालम विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पालम विहार थाना पुलिस ने घायल होमगार्ड की शिकायत पर मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भिवानी निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह होमगार्ड हैं और उनकी ड्यूटी पालम विहार थाना क्षेत्र के डूंडाहेड़ा में है। सोमवार रात को वह एसपीओ लखवीर सिंह के साथ राइडर पर ड्यूटी कर रहे थे। जब वह रात को डूंडाहेड़ा बूस्टिंग स्टेशन के पास पहुंचे तो दो युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। दोनों नशे में धुत थे। इन्हें समझाकर हंगामा शांत कराने का प्रयास किया गया तो एक युवक ने प्रदीप की वर्दी फाड़ दी। आरोपियों ने उनसे गाली गलौज की और ईंट उठाकर होमगार्ड के मुंह, छाती समेत कई जगहों पर मारी। इस घटना में वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। मामले में जांच अधिकारी का कहना है कि एक युवक ने प्रदीप को पकड़ लिया जबकि दूसरे ने उसे ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों की मौके पर ही पहचान आकाश उर्फ लुहार व रानू खान के रूप में हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें