फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शराब के लिए नहीं दिए रुपये तो कर दी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बीपी या हार्ट अटैक से होने का बताया था कारण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पत्नी ने शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने पुलिस से बचने के लिए पत्नी की मौत का कारण बीपी लो या फिर हार्ट अटैक बता दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मौत होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान सरस्वती एनक्लेव निवासी हरि गोपाल शर्मा के रूप में हुई है। मृतका की पहचान ममता देवी के रूप में हुई है।

शनिवार को सेक्टर-10 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ममता देवी को मृत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पति ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वह घर आए तो उनकी पत्नी लेटी हुई थी। उसने पत्नी से बात की तो उसने बताया कि वह सही है। जब थोड़ी देर बाद फिर आया तो पत्नी बेसुध थी। उसने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। उसने पत्नी की मृत्यु का कारण लो बीपी और हार्ट अटैक बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी शराब पीने का आदि है। एक महीन से उसके पास नौकरी नहीं है। वह पत्नी से बार-बार शराब के लिए रुपये मांगता था। पत्नी रुपये नहीं देती थी। इसी बात से परेशान होकर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें