फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अनाज मंडी में गेहूं का उठान ठप, किसान परेशान

विज्ञापन
उठान न होने के कारण अनाजमंड़ी में लगे गेहूं के बैग।
विज्ञापन
-भुगतान मिलने में देरी से अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें
विज्ञापन

-व्यापारियों का आरोप, उठान के लिए की जा रही अवैध वसूली
-एसडीएम को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। पुन्हाना अनाज मंडी में इन दिनों गेहूं की खरीद के बावजूद उठान नहीं होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में अपनी फसल तुलवाने के बाद किसान भुगतान का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उठान में देरी के चलते उन्हें समय पर पैसे नहीं मिल पा रहे हैं। इससे किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। वहीं मंडी के व्यापारियों का आरोप है कि ट्रांसपोर्टर व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी प्रति बैग 4 से 6 रुपये रिश्वत की डिमांड कर रहे है। इसकी शिकायत एसडीएम पुनहाना से की गई है।
मंडी में गेहूं की फसल बेचने के लिए आए किसान एजाज का कहना है कि दो दिन पहले उन्होंने गेहूं की फसल मंडी में बेची थी, जिसका अभी तक भुगतान नहीं हुआ। घर में बिटिया की शादी है ऐसे में फसल की पेमेंट नहीं होने के कारण मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा 72 घंटे के भीतर भुगतान करने का वादा किया गया था, लेकिन हकीकत इसके उलट है। कई किसानों की फसल मंडी में पड़ी है और लिफ्टिंग न होने के कारण भुगतान प्रक्रिया अटकी हुई है। ऐसे में किसानों को अगली फसल की तैयारी करने में भी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आरोप है कि खरीद एजेंसियों और ठेकेदारों की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि यदि समय पर उठान हो जाए तो भुगतान भी समय पर मिल सकता है, लेकिन वर्तमान में व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।
विज्ञापन

मजदूरों व मशीनों का हो रहा लगातार तकाजा:
किसान बुधराम, हफीज, मोहम्मद असलम, रुकमुद्दीन आदि ने कहा कि सरकार ने 72 घंटे में किसान की पेमेंट करने का वादा किया है, लेकिन अभी तक अप्रैल के शुरुआती दिनों में जो फसल मंडी में पहुंची थी उसका भुगतान भी नहीं आया है। कंबाइन मशीन, थ्रैसर, ट्रैक्टर वाले व मजदूर आए दिन अपनी मजदूरी के लिए घर पर खड़े रहते है। मूंग, ज्वार आदि की बिजाई करने के लिए बीज, डीजल व अन्य सामान के लिए भी पैसे नहीं है, जिसके कारण अगली फसल की बिजाई भी लेट हो रही है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी से जल्द से जल्द गेहूं की लिफ्टिंग सुनिश्चित कराई जाए ताकि भुगतान प्रक्रिया सुचारू हो सके।

चार से छह रुपया प्रति बोरी लिया जा रहा :

वहीं, मंडी के व्यापारी वसीम सहित अन्य व्यापारियों ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ट्रांसपोर्टर और संबंधित विभाग के कुछ अधिकारी प्रति बैग 4 से 6 रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि इस अवैध वसूली के चलते लिफ्टिंग कार्य प्रभावित हो रहा है और व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी नजर आ रही है। वहीं इस बारे में एसडीएम के स्टेनो खुर्शीद का कहना है कि लिफ्टिंग न करने पर ठेकेदार के खिलाफ पहले भी शिकायत आई थी। बुधवार को लिखित शिकायत मिली है जिसे डीएफएससी के पास भेज दिया है।
विज्ञापन

-
गेहूं का उठान नहीं होने की शिकायत मिली है, खरीद करने वाली एजेंसी वेयरहाउस के अधिकारियों से इस बारे में बात की जा रही है। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-सीमा शर्मा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, नूंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें