फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जाटौली अनाज मंडी में सर्वर डाउन से गेहूं खरीद प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनुअली जारी किए गए गेट पास, केवल 1,778 क्विंटल गेहूं की ही हो सकी खरीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी की नई अनाज मंडी जाटौली में किसानों को गेहूं बेचने में सोमवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने के कारण खरीद प्रक्रिया प्रभावित रही और केवल 1,778 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी। जानकारी के अनुसार, इस बार गेहूं की भारी आवक के कारण मंडी पूरी तरह भर गई है। एक अप्रैल से खरीद शुरू होने के बाद 13 अप्रैल तक मंडी में कुल 4,07,647 क्विंटल गेहूं आ चुका है। वहीं, अब तक 1,17,885 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है और लगभग 33,000 क्विंटल गेहूं का उठान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन




मार्केट कमेटी सचिव विपिन यादव ने बताया कि सर्वर में तकनीकी खराबी आने से खरीद प्रक्रिया धीमी पड़ गई, लेकिन किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मैनुअल गेट पास जारी किए गए। रविवार रात से लेकर सुबह करीब 11 बजे तक ऑनलाइन सिस्टम ठीक से चला, जिसमें लगभग 250 गेट पास बनाए गए। इसके बाद सर्वर डाउन होने पर मैनुअल व्यवस्था अपनाई गई। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल को बिना रुकावट मंडी में पहुंचाया गया ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही सिस्टम को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें