फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ये कैसा समाधान...बरसाती नाले में सीवर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की लापरवाही : सीवर की गंदगी बरसाती नाले में डालने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सिविल लाइन स्थित सेशन हाउस के पास नगर निगम की यह लापरवाही न केवल स्वच्छता अभियान पर सवाल खड़े करती है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी बड़ा खतरा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले 10 दिनों से पटेल नगर कॉलोनी में सीवर की समस्या बनी हुई थी, लेकिन निगम कर्मचारी समाधान के नाम पर सीवर के गंदे पानी को बरसाती नाले में डाल रहे हैं, जो नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इससे क्षेत्र में गंदगी फैलने के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान होगा। इसका एक वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के इस तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के बजाय सिर्फ अस्थायी और गलत तरीका अपनाया जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि नगर निगम जिम्मेदारी से काम करे और सीवर समस्या का जल्द स्थायी समाधान निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें