गुरुग्राम। विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को गुरुग्राम में हित चिंतक अभियान-2026 का शुभारंभ किया। डॉ. सुरेंद्र जैन ने इसकी शुरुआत की, जिसमें ओलंपियन निशानेबाज अभिषेक वर्मा पहले सदस्य बने। परिषद का लक्ष्य गुरुग्राम में 51 हजार से अधिक और देशभर में एक करोड़ लोगों को जोड़ना है। यह अभियान 22 नवंबर से छह दिसंबर तक चलेगा। ब्यूरो