गुरुग्राम। हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची संशोधन की समय-सारिणी बदली गई है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर 2026 को होगा। दावे और आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। डीसी उत्तम सिंह ने मतदाताओं से नाम जांचने और दर्ज करवाने की अपील की, ताकि सूची शुद्ध रहे। संवाद