गुरुग्राम। रेलवे विभाग ने गुजरात के भावनगर टर्मिनस से शकूरबस्ती, दिल्ली तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि का विस्तार करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन तीन जुलाई से एक अगस्त तक पांच ट्रिप में आवागमन करेगी। इसके लिए रेलवे ने अधिसूचना जारी की है। इस ट्रेन का गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव होता है। साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि का विस्तार करने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। रेलवे ने भावनगर टर्मिनस से शकूरबस्ती तक 3 जुलाई को 31 अगस्त तक पांच ट्रिप का विस्तार किया है। यह ट्रेन गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.51 बजे ठहराव करती है। वहीं, शकूरबस्ती से भावनगर टर्मिनस तक 4 जुलाई से एक अगस्त तक पांच ट्रिप का विस्तार किया है। यह ट्रेन गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1.58 बजे ठहराव करती है। इस ट्रेन से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व गुजरात के यात्रियों को आवागमन में सुविधा हो रही है। संवाद