फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सूरज की तपिश और उमस से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। शहर में बृहस्पतिवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। दिनभर सूरज की तपिश के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय गर्मी और उमस सबसे ज्यादा महसूस की गई। बाजारों में खरीदारी के लिए आए लोग भी गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, तेज आंधी के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें