गुरुग्राम। साइबर सिटी में मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। 23 से 27 जुलाई तक अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 23 और 24 जुलाई को बादल छाए रहने व हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 25 जुलाई को मौसम साफ और धूप रहने की उम्मीद है। 26 और 27 जुलाई को भी बादलों की आंशिक मौजूदगी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। संवाद