फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आंधी संग बारिश से बदला मौसम, घंटों बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर उमस के बाद शाम को थोड़ी देर बारिश और आंधी ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में बृहस्पतिवार को दिन में उमस भरी गर्मी के बाद शाम को आंधी संग हुई बारिश ने जहां लोगों को थोड़ी राहत दी, वहीं उनकी मुसीबतें भी बढ़ा दी। कुछेक जगहों पर पेड़ गिर गए, जबकि तार टूटने की वजह से घंटों बिजली गुल रही।
शाम को अचानक मौसम बदला और करीब सवा पांच बजे घने बादल छा गए। इस दौरान तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। दिन में शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को भी हल्की बारिश और गरज के साथ छीटे पड़ने की संभावना है। इसके बाद दो जून से चार जून के बीच भी हल्की बारिश की संभावना है मगर पूर्वानुमान में गर्मी कम होने की संभावना नहीं जताई गई है।
विज्ञापन

30 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने की संभावना व्यक्त की गई है। 31 मई को गर्मी और बढ़ेगी तथा अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहेगा। आंधी और बारिश के बावजूद बृहस्पतिवार को शहर की हवा स्वच्छ नहीं रही। बृहस्पतिवार को गुरुग्राम का एक्यूआई 164 रहा। यह अस्थमा और श्वास के रोगियों के लिए सही नहीं बताई जाती है।
कृषि मौसम विज्ञान केंद्र शिकोहपुर के वैज्ञानिक डॉ. मंजीत कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी और बारिश आई है। पांच एमएम बारिश गुरुग्राम में दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 57.2 किमी प्रति घंटे रही।
विज्ञापन


पेड़ गिरे, ट्रैफिक व्यवस्था हुई प्रभावित
आंधी के बाद शहर के कई हिस्सों में पेड़ और टहनियां गिर गईं। ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त सत्यपाल यादव ने बताया कि पुलिस बरसात के बाद सड़कों पर गिरे पेड़ और टहनियों को हटाने में जुटी रही। तेज आंधी में एनएच 48 पर आईएमटी चौक के पास सड़क के दोनों किनारे, वजीराबाद चौक, जेड चौक, बख्तावर चौक जगहों पर बड़े पेड़ गिरे, जिसे ट्रैफिक पुलिस हटाने में जुटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें