फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: त्याग, साहस और धैर्य को करेंगे नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, तैयारियां अंतिम चरण में
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम में 14 अगस्त को राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा। इसकी तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। यह कार्यक्रम सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क में होगा। इसमें देश के विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले लाखों लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। विस्थापन और संघर्ष झेलने वाले परिवारों की स्मृतियों को भी सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी उत्तम सिंह ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था और पार्किंग सहित सभी तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विभाजन की पीड़ा और संघर्ष को स्मरण करना है। इसका लक्ष्य प्रभावित परिवारों के त्याग, साहस और धैर्य को नमन करना भी है। इस दौरान पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें