फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश के बाद सोसाइटियों के बाहर हुआ जलभराव

विज्ञापन
सेक्टर 04 में जलभराव
विज्ञापन
निवासियों को आवाजाही में हो रही है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बारिश के बाद न्यू गुरुग्राम की कई सोसाइटियों और सेक्टरों के बाहर जलभराव हो गया। इसकी वजह से लोगों को आवाजाही में करने में परेशानी हो रही है। सेक्टर-102 स्थित बीपीटीपी एमस्टोरिया के पास भी बारिश का पानी जमा हो गया है। लोगों ने बताया कि सोसाइटी प्रबंधन और संबंधित एजेंसियों की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। वहीं सोसाइटी के प्रधान रामबीर सिंह का कहना है कि जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। सेक्टर-103 के सत्या द हर्मिटेज सोसाइटी में भी पानी भरने का मामला सामने आया है। सोसाइटी की निवासी सुमन के अनुसार बुजुर्गों को टहलने में भी परेशानी हो रही है। वहीं सेक्टर-4 के मार्केट में पानी के दुकानदारों और खरीदारों को परेशानी हुई। यहां कई दुकानों के आगे की सीढ़ी भी डूब गई है। लोगों ने मांग की है कि शहर में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कर पानी की निकासी का स्थायी इंतजाम किया जाए, ताकि हर बारिश में लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें